चंडीगढ़ : मिड-डे मील बनाते वक्त कुकर फटने से बड़ा हादसा, हेड कुक बुरी तरह से हुआ जख्मी ..
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल में गुरुवार सुबह मिड-डे मील बनाते हुए कुकर फटने की घटना सामने आयी है। जिससे हेड कुक बुरी तरह झुलस गया है।
ये भी पढ़े :- मालदीव में स्कूटी से जा रहे पर्यावरण मंत्री पर जानलेवा हमला, जानिए कैसे बचाई जान ?
दरअसल, मिड-डे मील बनाते समय हेड कुक रुप राम को कुकर फटने की आशंका हुई तो उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए किचन से कुकर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुकर फट गया। हादसे में हेड कुक का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है। हालांकि, कुक की आंखें सुरक्षित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
आनन-फानन में कुकर फटने के बाद स्कूल स्टाफ की ओर से कुक को सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, उनके साथ एक और कर्मचारी भी थोड़ा जल गया है। वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि, रूपराम पूरी तरह होश में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़े :- इस योजना के तहत अब सरकारी खर्चे पर करा सकेंगे सेक्स चेंज ऑपरेशन, जानिए कैसे?
बताते चले कि, इसी सत्र से चंडीगढ़ के स्कूलों में मिड-डे मील तैयार किया जाने लगा है। इससे पहले स्कूलों में मिड-डे मील सप्लाई के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन हुआ करते थे।