TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया काव्य संग्रह ‘जरा सी देर लगती है’ का विमोचन

आशुतोष चंद्र पाण्डेय के काव्य संग्रह ‘जरा सी देर लगती है’ का विमोचन किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन स्थित कार्यालय कक्ष में आशुतोष चंद्र पाण्डेय के काव्य संग्रह ‘जरा सी देर लगती है’ का विमोचन किया। अतुकान्त कविताओं के इस युग में आशुतोष का पूरा काव्य संग्रह गजल शैली से प्रभावित तुकान्त गीतों का संग्रह है जिसे सहज ही गुनगुनाया जा सकता है। यह संग्रह इतना सार गर्भित है कि कोई भी सहृदय इसे संकलित करना चाहेगा।

काव्य प्रतिभा के धनी आशुतोष स्वयं वर्तमान में सचिवालय में अनुसचिव न्याय के पद पर कार्यरत हैं। पुस्तक विमोचन में उनके साथ डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, डॉ. नलिन रंजन सिंह एसोसिएट प्रो. जयनारायण पीजी कॉलेज, शशिकांत शुक्ला उपसचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा श्रवण कुमार नगर निगम लखनऊ उपस्थित रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: