
ख़ुशख़बरी : बिहार पहुंचा मानसून, जानिए किन स्थानों पर कब हो सकती है बारिश
पटना। कई महीनों से गर्मी की मार झेल रहे बिहार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है. मौसम विभाग (weather department) के वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान सटीक रहा है। जिसके साथ ही राज्य में तय समयानुसार 13 जून को पूर्णिया के रास्ते मानसून का आगमन होने वाला है। इसका प्रभाव किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में दिखने को मिलेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (meteorological center) के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार(Ashish Kumar) दी गयी जानकारी के अनुसार, ”अगले तीन से चार दिनों में मानसून का असर राज्य के अन्य हिस्सों में भी दिखने लगेगा। वहीं, 15-17 जून के बीच प्रदेश में आंधी-पानी, आकाशीय बिजली चमकने के साथ मानसून की बारिश का पूर्वानुमान है।”
ये भी पढ़े :- अमित शाह की सलाह पर सीएम नीतीश ने जतायी असहमति, बोले – ” इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है”
इन जिलों में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून
गया और पटना में मानसून आने की मानक तिथि 16 जून, वहीं छपरा में 18 जून है। मौसम विज्ञानी की मानें तो मानसून के प्रसार के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। पिछले साल भी बिहार में मानसून का प्रवेश पूर्णिया के ही रास्ते हुआ था। साल प्री मानसून बारिश औसत से बेहतर हुुुई थी। इस बार यह आंकड़ा कम है। खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में मानसून से पहले जोरदार गर्मी पड़ी है।
ये भी पढ़े :- एक दिवसीय दौरे के महाराष्ट्र जाएंगे पीएम मोदी, जानिये क्या है पूरा कार्यक्रम ?
24 घंटे के अंदर होगी प्रदेश में अच्छी बारिश
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, ”प्रदेश में पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तरी हिमालय से पूर्वी असम तक उत्तरप्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजरने से मानसून को मजबूती मिली है। इसके प्रभाव से सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकतर जिलों में प्री-मानसून के दौरान बारिश की गतिविधियां पहले से बनी हुई थीं। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान मानसून प्रवेश के कारण इन जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं।”