India Rise Special

Good News : ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के बीच हिमांचल बना सौ फीसदी वैक्सीनेशन करने वाला पहला राज्य

हिमांचल प्रदेश। विश्व भर में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसके 5 मामले सामने आए है। जिसके चलते लोगों में दहशत साफ देखी जा सकती है। इसी बीच हिमांचल प्रदेश से अच्छी खबर सामने आई है। आज हिमांचल प्रदेश वयस्को का सौ फीसदी टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह दावा एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को किया था।

 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि, हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण  प्राप्त 53,86,393 वयस्कों का वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लग चुकी है । अपनी पूरी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने के मामले में भी हिमाचल प्रदेश पहला राज्य था, जिसने यह उपलब्धि अगस्त महीने के आखिर में हासिल की थी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: