
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानिये किन जगहों पर हो सकती है बरसात
उत्तर भारत में कई दिनों से मौसम साफ हो रहा है। अच्छी धूप खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं अगले दो से तीन दिन में देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जबकि वहीं अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ इलाकों में मौसम का असर दिखा सकता है। इतना ही नहीं कई राज्यों में हल्की बारिश की भी संभावना है। और ठंड में भी हल्का इजाफा हो सकता है।
इन राज्यों में बर्फवारी की संभावना
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की शृंखला पहाड़ी राज्यों की ओर ही बढ़ेगी। देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी हवाओं का असर कम देखा जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत में ठंड अंतिम पड़ाव पर है। वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान औऱ मुजफ्फराबाद में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है।
बढ़ रहा तापमान
तापमान की वृद्धि में पिछले कुछ दोनों से देखा जा रहा है। जबकि वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में शाम को ठंड और कोहरा पड़ रहा है। उत्तर पश्चिम में तापमान अभी सामान्य से नीचे बना हुआ है। हिमालय में अभी छिटपुट बर्फबारी हो रहा है, जिससे यहां के तापमान में चढ़ाव उतार जारी रहेगा।