
लखनऊ: देश में नए राष्ट्रपति की खोज में होने वाले 18 जुलाई को मतदान से पूर्व आज एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू राजधानी लखनऊ पहुंचे जहां उनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अन्य मंत्रियों और उनके सहयोगी ने जोरदार स्वागत किया। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची एनडीए की द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए भाजपा के नेताओं के साथ आदिवासी समुदाय के भी लोग थे।
उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक वोट होने के कारण राष्ट्रपति की प्रत्याशी का लखनऊ द्वारा लग रहा है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधायकों से भेंट करने के बाद यशवंत सिन्हा के बाद एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू राजधानी लखनऊ पहुंची है।
प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिन में करीब 4:00 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पाठक ने उनकी अगवानी की।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के कुल में सर्वाधिक 14.6% की हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है यहां सबसे अधिक लोकसभा 403 विधानसभा सीटें हैं। हर जगह सांसदों के मत का मूल्य 700 है जबकि आबादी के गणित के विधायकों के मत का मूल्य हां सर्वाधिक 208 राधे प्रत्याशी को उत्तर प्रदेश से 119084 मूल्य की बढ़त पहले से ही तय थी।