TrendingUttar Pradesh

कांग्रेस महिला मैराथन : जोश में भरी छात्राओं ने लगाई दौड़, पूजा पटेल रही अव्वल

इस मैराथन में अव्वल आने वाली पूजा पटेल ने बताया कि इस आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर यानी आज के दिन कांग्रेस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। पहले या मैराथन रविवार के दिन 1090 चौराहे पर होनी थी मगर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रशासन ने को भी के उल्लंघन और धारा 144 का बहाना बनाते हुए मैराथन नहीं करने की अनुमति दी थी। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी में इस मैराथन का आयोजन शहीद पथ के इकाना स्टेडियम में करने का ऐलान किया। इकाना स्टेडियम में हुई इस मैराथन में अव्वल आने वाली पूजा पटेल ने बताया कि इस आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी मिली है उन्होंने कहा कि देश में लड़कियों और महिलाओं के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए जिससे महिलाओं और लड़कियों का हौसला बढ़ता रहे।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम पर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। महिला मैराथन की अनुमति न मिलने के बावजूद भी कांग्रेस ने इसे इकाना स्टेडियम में मैराथन के आयोजन की घोषणा की। कांग्रेस की महिला मैराथन आयोजन में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी दिखी। इस आयोजन में हिस्सा लेने आए सभी छात्राओं में जोश नजर आ रहा था। किसी बाबा कांग्रेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की आवाज बुलंद होने वाली है। प्रदेश में अब निश्चित तौर पर देश भर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: