Budget Session 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जानें इससे जुड़ी ख़ास बातें

दिल्ली : संसद के बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इसके पश्चात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश की किया । आइए जानते है इससे जुडी ख़ास बातें …
(1) देश की अर्थव्यवस्था 2023-24 में चालू वित्त वर्ष के सात प्रतिशत की तुलना में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी।
(2) भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
(3) अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावना के बीच रुपये में गिरावट की चुनौती बनी रहेगी।
(4) चालू वित्त वर्ष के लिए 6।8 प्रतिशत की मुद्रास्फीति इतनी अधिक नहीं है कि निजी खपत को कम कर सके या इतनी कम नहीं है कि निवेश में कमी आए।
(5) भारत पीपीपी (क्रय शक्ति समानता) के लिहाज से दुनिया की तीसरी, विनिमय दर के लिहाज से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।
(6) अर्थव्यवस्था ने कोरोना महामारी काल में जो खोया, वह लगभग पा लिया है, जो रुका था, बहाल हो गया। जिसकी गति मंद पड़ी, उसने अपनी गति फिर से हासिल कर ली।
(7) महामारी के बाद देश का पुनरुद्धार काफी तेज। वृद्धि को घरेलू मांग से समर्थन, पूंजीगत निवेश तेज।
(8) वैश्विक जिंस कीमतें ऊंची स्तर पर बनी रहने से चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है, रुपया पर भी दबाव आ सकता है।
(9) ज्यादातर अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत ने असाधारण चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना किया।
(10) चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निर्यात वृद्धि में सुस्ती आई।