PoliticsTrendingUttar Pradesh

BSP सुप्रीमो Mayawati ने तलाशी Samajwadi Party के PDA की काट!

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव में ‘सबका साथ-सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के नारे के साथ उतरी भारतीय जनता पार्टी को रोकने विपक्षियों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस गठबंधन में दम भरते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, यूपी में बहुजन समाज पार्टी इस गठबंधन से दूरी बनाये हुए है। समाजवादी पार्टी ने पीडीए का नारा दिया और इसकी काट के लिए अब बसपा ने रणनीति बना ली है।

सूत्रों की मानें तो सपा के पीडीए को काटने के लिए बसपा पदोन्नति में आरक्षण का कार्ड खेलेगी। लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए की काट के लिए बसपा सरकारी विभागों में बैकलॉग भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण को हथियार बनाएगी। बसपा इन दोनों मुद्दों के सहारे दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। बसपा के गांव चलो अभियान के दौरान होने वाली काडर बैठकों में इन मुद्दों को उठाया जाएगा। मायावती अभी तक अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात करती चली आ रही हैं। बसपा का मुख्य वोट बैंक दलित को माना जाता रहा है। यूपी में पिछले कुछ चुनावों में बसपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दावा किया जा रहा है कि बसपा का बेस वोट बैंक खिसक रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसपा मुखिया लगातार अपनी रणनीतियों में बदलाव करते हुए नज़र आ रही हैं।

मध्य प्रदेश में भी जनसभा करेंगी मायावती

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी बसपा सुप्रीमो मायावती की नज़र है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती मध्य प्रदेश चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगी। बसपा की ओर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्ष के मुताबिक ये जनसभाएं निवाड़ी, छतरपुर, सतना, दतिया और भिंड में होंगी। बसपा सुप्रीमो छह नवंबर को निवाड़ी व अशोकनगर, सात नवंबर को छतरपुर व सागर दमोह, आठ नवंबर को सतना व रीवा, 10 नवंबर को दतिया व सेंवड़ा और 14 नवंबर को भिंड व मुरैना में जनसभा करेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: