
ब्रिटेन : महारानी एलिजाबेथ को आज अपना इस्तीफा सौपेंगे बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस लेंगी पीएम पद की शपथ..
इंटरनेशनल डेस्क : सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद की दौड़ में ऋषि सुनक को विदेश मंत्री लिज ट्रस ने मात दे दी है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक को कड़े संघर्ष में हार दिया है।
ये भी पढ़े :-UP: BJP विधायक अरविंद गिरी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
विदेश मंत्री लिज ट्रस अब प्रधानमंत्री पद संभालेंगी। उनके सामने महंगाई, औद्योगिक अशांति और देश में मंदी की आशंका से निपटने की चुनौतियां होंगी। जुलाई में देश में मुद्रास्फीति की दर 10.1 फीसदी जा पहुंची है। लिज ट्रस की जीत की घोषणा के साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ये भी पढ़े :- जम्मू के डोडा जिले में बड़ा हादसा, 5 की मौत, 2 घायल और एक लापता..
कई स्कैंडल में फंसने के बाद जुलाई में पीएम पद से इस्तीफा देने वाले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्कॉटलैंड जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना त्याग-पत्र सौंपेंगे। इस दौरान ट्रस भी उनके साथ होंगी। महारानी उन्हें सरकार बनाने के लिए शपथ दिलाएंगी। सात सितंबर को वह हाउस ऑफ कॉमन्स में पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर जाएंगी।