लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अनुपात राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी जगह जारी दलबदल सिलसिले के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि निरंतर पार्टी के लिए कार्य करने के बावजूद टिकट ना मिलने पर आक्रोशित कार्यकर्ता खुद ना खुद पार्टी से नाराज होकर बड़ा कदम उठा रहे हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर राजधानी लखनऊ से सबसे बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी कार्यालय से बड़ी खबर क्या है कि यहां टिकट न मिलने से नाराज अलीगढ़ के समाजवादी नेता ठाकुर आदित्य ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। बता दें कि आसपास खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर बचा लिया। वहीं अन्य दलों से आए नेताओं को टिकट देने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि अलीगढ़ के समाजवादी नेता ठाकुर आदेश सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही है और उन्हें दूसरी लोगों को पार्टी का टिकट दे रही है।