PoliticsTrending

अयोध्या: सपा के डॉ. राजपाल कश्‍यप ने निषाद समाज के लिए किया बड़ा ऐलान

भाजपा सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज तक निषादों का शोषण हुआ

अयोध्‍या: विधान परिषद सदस्य व समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसान सहित सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। प्रदेश में निषाद समाज का भाजपा सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज तक निषादों का शोषण हुआ है। भाजपा ने वीरांगना फूलन देवी का अपमान किया, इसे निषाद समाज के लोग माफ नहीं करेंगे।

डॉ. राजपाल कश्‍यप ने कहा, समाजवादी सरकार आई तो अयोध्या में निषादों के राजा महाराज निषादराज व वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति लगाई जाएगी, जो भाजपा आज तक नहीं लगवा पाई। भाजपा वाले श्रीराम मंदिर के लिए एकत्रित चंदा भी खा गए। उन्‍होंने कहा, अखिलेश यादव की लोकप्रियता देखकर भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। समाजवादी नेताओं पर इनकम टैक्स के छापे पड़वाने से हम डरने वाले नहीं हैं। हम ऐसे ही निडरता से कार्य करते रहेंगे और जनता का विश्वास हासिल करेंगे।

अबकी बार, अखिलेश सरकार: डॉ. राजपाल

सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने आगे कहा कि, भाजपा ने युवाओं और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। अब युवाओं ने ठाना है कि अबकी बार भाजपा का सफाया करना है और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाना है।

User Rating: Be the first one !

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: