
नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका लगा है। बता देगी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रविंद्र जडेजा के हाथों में सौंप दी है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। वही सीएसके आईपीएल इतिहास में मुंबई के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 से ही चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं पिछले साल उनकी कप्तानी में चेन्नई में आईपीएल खिताब भी जीता।