TrendingUttar Pradesh

जलमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बच्चों को दिलाई बूंद-बूंद जल सहजनें की शपथ …

बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली। साथ ही बूंद बूंद जल संरक्षण पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का संदेश भी

बच्चों ने ली जल संरक्षण की शपथ, जलमंत्री ने दिलाई शपथ

लखनऊ: भारत के प्रधानमंत्री(pm) का जन्मदिन पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में बडी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरूवार को सेंट जोसेफ समूह राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड तथा रूचिखण्ड शाखाओं में एक जल संरक्षण(jal sanrakshan) शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली। साथ ही बूंद बूंद जल संरक्षण पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का संदेश भी दिया।

यूपी: RLD महिला इकाई की अध्यक्ष बनी अनुपमा गुप्ता

जल संरक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह(swatantradev singh) थे। उन्होनें बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुये जल के संरक्षण की शपथ भी दिलवायी। इसके पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह का स्वागत सेंट जोसेफ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जल शक्ति मंत्री ने बच्चों को संबोधिक करते हुये बताया कि जल संरक्षण अभियान सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे प्रदेश में 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमे जल के संरक्षण के साथ-साथ हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा और वर्षा जल के संचयन की प्रवृति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी

इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि जल हमारा आज भी है और कल का भविष्य भी है। आने वाली पीढ़ी के लिये बूंद-बूंद जल सहेजना आज की पीढ़ी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बच्चों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रति अपने साथ अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। एक बच्चा कम से कम पॉच अन्य लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताये।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: