
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, मेदांता में हुए भर्ती
मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई भी जानकारी मीडिया से
यूपी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर विशिष्ट डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका इलाज जारी है।
ब्रेड नहीं फूले, इस बात से परेशान हैं तो आज ही सीख लें ये खास टिप्स…
आपको बता दें कि लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है लेकिन जवाब जरूर सामने आई है कि ज्यादा तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 15 जून में भर्ती कराया गया था यहां पर 100 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव के एक बार फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं अधिक परेशानी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह खबर सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी मुखिया के लिए सदैव अपने बीमार पिता से मिलने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल कभी भी आ सकते हैं।