India - WorldPoliticsTrendingUttar Pradesh

2024 से पहले BJP की राष्‍ट्रीय टीम का ऐलान, लिस्ट में शामिल हुए तीन बड़े नाम

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी भाजपा की नजर है। ऐसे में लिस्‍ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी है।

भाजपा की नई लिस्ट में अधिकांश नाम पुराने हैं, लेकिन तीन नए नामों को जगह दी गई है। ये नाम हैं- राधा मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री) और संजय बंदी (राष्ट्रीय महामंत्री) व अनिल अंटोनी (राष्ट्रीय सचिव)। बता दें कि संजय बंदी को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना तेलंगाना के चुनावों के लिए अहम है। इससे पहले बंदी तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एके अंटोनी के बेटे अनिल अंटोनी को केरल से राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।

पांच महिलाओं को भी किया गया शामिल

बीजेपी ने अपनी लिस्‍ट में पांच महिलाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, रेखा वर्मा, सरोज पांडे, लता उसेंडी और डीके अरुणा शामिल हैं। इस तरह से भाजपा ने बड़े पैमाने पर महिलाओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। वहीं, आदिवासी महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। नई लिस्‍ट में पूरे देश के प्रतिनिधित्व को शामिल करने का प्रयास है।

2024 से पहले BJP की राष्‍ट्रीय टीम का ऐलान, लिस्ट में शामिल हुए तीन बड़े नाम

2024 से पहले BJP की राष्‍ट्रीय टीम का ऐलान, लिस्ट में शामिल हुए तीन बड़े नाम

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: