![](/wp-content/uploads/2022/08/bjym.jpg)
TrendingUttar Pradesh
बीजेपी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कई दिग्गज हुए शामिल…
स्थानीय संगठन से लोगों का रुझान विकास के किस पायदान पर है, ये भी जाना जा रहा है। इसकी क्रम में पार्टी अपने संगठनात्मक
* लोकसभा की तैयारी में भाजपा, संगठन को मजबूत कर रही पार्टी
आगरा: उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलाने के बाद भाजपा अब फिर से दिल्ली की गद्दी पर कब्जा बनाए रखने के लिए तैयारियों में जुटी है। पार्टी संगठन के दिग्गज मंत्रियों के सहारे हर जिले का मंथन कर रही है। प्राप्त बिंदुओं पर चिंतन हो रहा है। कमजोर लोकसभा पर निगाहें हैं । वहीं गत चुनावों में जहां चूक हुई है उसकी भरपाई की योजना भी बन रही है।
स्थानीय संगठन से लोगों का रुझान विकास के किस पायदान पर है, ये भी जाना जा रहा है। इसकी क्रम में पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को प्रशिक्षित कर जनता के बीच उतारने की तैयारी में जुटी है। संगठन को धार और युवा मोर्चा में ऊर्जा का संचार करने के लिए ब्रजक्षेत्र को चुना है, जहां तीन दिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरे प्रदेश के भाजयुमो पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा। जिसकी आज से शुरुआत हुई है।
भाजयुमो का तीन दिन चलने वाला प्रदेश प्रशिक्षण शिविर आज से आगरा में शुरू हुआ है। पहले दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आगरा पहुंचे