India Rise Special

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस हमें ना दे लोकतंत्र की नशीहत

मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी जगजाहिर है। उत्तराखंड में पहले से ही कांग्रेस के तीन गुट मौजूद थे और अब छह गुट बन गए हैं। पांच गुट प्रदेश अध्यक्षों के और एक चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है।

देहरादून : उत्तराखंड में चुनावों से पहले ही सियासत गरमा रही है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही लगातार एक दूसरे के ऊपर शब्दों का बांड चलाते दिख रहे हैं। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस पर हमला बोला है। मदन कौशिक ने कांग्रेस की ओर से भाजपा को दी गई लोकतंत्र की नसीहत को हंसी के पात्र बताया।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस को अपने नेताओं को इस बारे में ज्ञान देना चाहिए। अपने ही प्रधानमंत्री के बनाए कानून को रद्दी की टोकरी में फेंकते समय कांग्रेस का लोकतंत्र कहां गया था। इससे पहले देश में इमरजेंसी थोपने वाले अब लोकतंत्र कहां सिखा रहे हैं।

कौशिक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी जगजाहिर है। उत्तराखंड में पहले से ही कांग्रेस के तीन गुट मौजूद थे और अब छह गुट बन गए हैं। पांच गुट प्रदेश अध्यक्षों के और एक चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रकरण पर लोकतंत्र का ज्ञान बांटने वाली कांग्रेस की स्थिति ‘घर में नहीं दाने और अम्मा चली भुनाने’ जैसी है।

कांग्रेस सत्ता में रही तो सरकार व संगठन में शीत युद्ध खुलकर दिखा और विपक्ष में रही तो संगठन पर कब्जे की लड़ाई सामने आती रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं की पहचान भी गुट के आधार पर होती है और उनके पीछे क्षत्रपों का नाम लिया जाता है।

कांग्रेस में महत्वाकांक्षाएं इस कदर हावी हैं कि राजनीतिक अस्तित्व और मुख्यमंत्री की लड़ाई साथ-साथ चल रही है। कांग्रेस को न लोकतंत्र की चिंता है और न पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं पर पड़ रहे फर्क की। बेहतर तो यह है कि कांग्रेस पहले अपने घर में चल रहे बवाल को शांत करे और फिर लोकतंत्र की बात करे।

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: