Politics

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस झूठ और भ्रम की पर्यायवाची

राफेल डील साल 2016 में भारत के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपए की डील की गई थी। इस डील में  कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राफेल डील को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। संबित ने कहा कि कांग्रेस अब झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। एक बार फिर झूठ बोला और भ्रम फैलाने की कोशिश की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फ्रांस में एक एनजीओ ने राफेल को लेकर शिकायत की है।

उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई। इस पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस तरह से राजनीति आरंभ कर रहे हैं। यह दुःखद है। जांच की बात की जाए तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और कैग ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। देश की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है। किसी एनजीओ ने फ्रांस की कोर्ट में शिकायत की थी। इस जांच को भ्रष्टाचार की नजर से देखना ठीक नहीं है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। वह भी उनके काम नहीं आई थी। जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी। बता दें कि राफेल डील साल 2016 में भारत के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपए की डील की गई थी। इस डील में  कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे। यह जानकारी फ्रांस की इंवेस्टिगेटीव वेबसाइट मीडिया पार्ट ने दी।

इस क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त संसदीय समिति से डील में जांच कराने का आग्रह किया।सुरजेवाला ने कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार अब सामने आ गया है। फ्रांस की सरकार द्वारा इसमें जांच के आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए गए हैं। हालांकि, इस पर भाजपा या केंद्र सरकार की ओर से अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: :   महिला ने साड़ी में की स्केटिंग, लोगों ने दबाई दांतों तले उंगली

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: