
बिहार में शुक्रवार को स्कूल बंद करने के फैसले पर भाजपा ने जतायी नाराजगी, गिरिराज सिंह ने कहा – शरीया कानून थोपने जैसा …
पटना : बिहार में रविवार के बजाय शुक्रवार को स्कूल बंद करने के फैसले पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। जिसके साथ इस फैसले को कुछ पार्टियों का समर्थन मिल रहा , तो कुछ से विरोध भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे में एनडीए की सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवम मोर्चा(Hindustani Aam Morcha) ने इसका समर्थन किया है तो वहीं बीजेपी(BJP) ने इस पर ऐतराज जताया है।
इस बात से नाराज केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने इस मामले पर बोलते बिहार सरकार के इस फैसले को शिरियाई कानून बता डाला है। उन्होंने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, ”स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी देना उचित नहीं है। यह शरीया कानून लागू करने की तरह है। सभी स्कूलों में रविवार को ही छुट्टी मिलनी चाहिए।”
पटना में भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति में भाग लेने आए भाजपा नेता ने कहा कि, ”हम सब बचपन से ही जानते-देखते आए हैैं कि रविवार के दिन स्कूल-कालेज और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैैं। पहले ऐसी बातें यूपी में आ रही थीं। अब बिहार और झारखंड के एक समुदाय विशेष ने अपने प्रभाव वाले इलाके में शुक्रवार को छुट्टी कर दी है। यह देशहित में नहीं है।”
ये भी पढ़े :- भूकंप के झटके से हिली बिहार की धरती, रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गयी 5.5 तीव्रता
जानिए बिहार के किन – किन स्थानों पर शुक्रवार को बंद रहते है स्कूल
प्राप्त जानकारी के अनुसार , दरभंगा के 42 सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अभी शुक्रवार को छुट्टी रहती है। जाले प्रखंड में 17, शहर में 12 और मनीगाछी प्रखंड के 13 स्कूल हैं, जहां रविवार की जगह शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहती है।। जिला शिक्षा पदाधिकारी ( डीईओ) समर बहादुर सिंह द्वारा ऐसे विद्यालयों की विस्तृत सूची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ( बीईओ) से मांगी है। डीईओ ने कहा कि, ”सभी प्रखंडों से विवरण मंगाए जा रहे हैं। इसके बाद सरकारी दिशा निर्देश के तहत उचित एक्शन लिया जाएगा। गौरतलब है कि जदयू एमएलसी खालिद अनवर स्कूलों रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी के पक्ष हैं। उन्होंने कहा था कि अगर जनता चाहती है तो जुमे के दिन छुट्टी देने में हर्ज क्या है।”