
बिहार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मार्शल आर्ट सिखाने की आड़ में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग
बिहार : देश की प्रशासन के साथ – साथ पुलिसकर्मी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस बात का सबूत बिहार पुलिस( Bihar Police) ने दिया है। बिहार पुलिस (Bihar Police) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनीष कुमार, एसएसपी, फुलवारीशरीफ ने बताया कि इलाके में पिछले 15 दिनों से अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिसकी छानबीन की जा रही थी।
ये भी पढ़े :- दिल्ली कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां ने हालत पर पाया काबू
एसएसपी मनीष कुमार ने कहा कि, ”स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी को कंफर्म करने के बाद छानबीन शुरु की गई थी। उन्होंने कहा छानबीन 11 जुलाई की रात को की गई थी। जिसमें पता चला की आरोपी SDPI और PFI की आड़ में लोगों को कट्टरपंथी बना रहे थे। साथ ही मार्शल आर्ट सिखाने के नाम पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।”
ये भी पढ़े :- महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक के 99 लोगों की हुई मौत
पिछले 15 दिनों से इलाके में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। हमने स्थानीय सूत्रों के माध्यम से कंफर्म किया। कंफर्मेशन के बाद 11 जुलाई की रात में हमने बिल्डिंग में छानबीन की है।
: मनीष कुमार SSP फुलवारीशरीफ