
शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
शुक्रवार को सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 58 हजार के पार आंकड़ा छुआ था। पिछले कई दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 131 अंकों की तेजी के साथ 57983.45 पर खुला।
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की ही अंको में खासा बढ़ोतरी दिखाई दी है। आज सुबह बीएसई सेंसेक्स 282 अंकों की तेजी के साथ 58411.62 पर खुला। आपको बता दें कि संसद इंट्राडे पर पहली बार 58500 के ऊपर निकला है। वहीं, निफ्टी 106 अंकों की उछाल के साथ सुबह 9:32 बजे 17429.55 पर पहुंचा।
सभी इंडेक्स नंबर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एनर्जी कैपिटल गुड्स और रियल्टी के इंडेक्स नंबर में 1-1% की बढ़त हुई है। स्मॉल कैप इंडेक्स नंबर व बीएसीई मिडकैप इंडेक्स नंबर में भी आधा-आधा फीसद की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शुरूआती कारोबार में 1456 शेयरों में तेजी और 409 में गिरावट देखी गई है।
इन आंकड़ों के साथ ही रिलायंस का शेयर रिकॉर्ड भी ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। स्टैंडर्ड लाइफ साइंस में हिस्सा खरीदने के बाद से ही हेल्थ केयर में रिलायंस की मांग बढ़ गई है। आज इसका शेयर बीएसई पर 2479.85 रुपए तक पहुंच गया।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 58 हजार के पार आंकड़ा छुआ था। पिछले कई दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 131 अंकों की तेजी के साथ 57983.45 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 277.41 अंकों की तेजी के साथ 58129.95 पर बंद हुआ।
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी में भी 28 अंकों की तेजी के साथ 17262.45 पर खुला और कारोबार के अंत में 89.45 अंको पर तेजी के साथ 17323.60 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: संपूर्ण देश में गोवध को किया जाए प्रतिबंधित : इलाहाबाद हाई