India Rise Special

बिहार सरकार मंत्री जमा खां ने कहा- मेरे सिर पर पिस्तौल भी रख दोगें, तो भी धर्म नहीं बदलूंगा

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने आज एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान ये कहा कि मेरे पूर्वज हिन्दू थे, और आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं।

दरअसल, देश में चल रहे हिन्दू-मुसलमान विवाद के बीच बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने लोगों का दिल जीतने वाली बात कही। मंत्री जमा खां ने कहा कि, ‘उनके पूर्वज अपने मन से मुसलमान बने थे। किसी का भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता।’ उन्होंने कहा कि, ”कोई मेरे सिर पर पिस्टल लगा देगा तो भी मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा। इसी तरह से कोई दूसरा आदमी भी अपना धर्म जबरदस्ती नहीं बदलेगा।”

आपको बात दें कि, ये पुरा वाकया तब हुआ जब मंत्री जमा खां से मीडिया ने देश भर में धर्मांतरण को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल पूछा। इस दौरान मंत्री जी ने इसी सवाल के जवाब में अपनी खानदानी हिस्ट्री बता दी। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज दो भाई थे-जयराम सिंह औऱ भगवान सिंह। दोनों लड़ाई जीतकर कैमुर के इलाके में आकर बसे। बाद में भगवान सिंह मुसलमान बन गये। मंत्री जमा खां ने कहा कि वे भगवान सिंह के वंश के हैं। लेकिन जयराम सिंह के वंश के लोग अभी भी हिन्दू हैं। उनके यहां से आज भी आना जाना चलता है।

इसके साथ ही मंत्री जी ने कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो ठीक है। लेकिन अगर कोई जबरदस्ती किसी का भी धर्म परिवर्तन करायेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी। देश में अगर कहीं भी जबरन धर्म परिवर्तन हो रहा है तो उसे रोका जाना चाहिये। लेकिन अगर स्वेच्छा से किसी दूसरे धर्म को अपना रहा है तो उसे रोका नहीं जा सकता।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: