PoliticsTrending

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जून तक मिलेगा मुफ्त राशन

मुफ्त राशन में दाल और नमक, चीनी का पैकेट दिया जा रहा है। जिसे अगले 3 महीनों के लिए बढ़ाया गया है।

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज लोकभवन में हुई। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा सभी मंत्री मौजूद रहे। योगी सरकार की पहली बैठक में प्रदेश की जनता के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोना काल में मिलने वाला मुफ्त राशन अब तीन महीने के लिए और बढ़ाया गया है। अब ये जून 2022 तक मिलेगा।
सीएम योगी ने कहा कि, हमने नवगठित सरकार का पहला निर्णय लिया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू हुई थी। जिसे मार्च तक के लिए बढ़ाया गया था। अब इसे जून 2022 तक और बढ़ा दिया गया है। देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन का सीधा लाभ मिल रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 15 करोड़ जनता भी शामिल है।
आपको बता दें कि, मुफ्त राशन में दाल और नमक, चीनी का पैकेट दिया जा रहा है। जिसे अगले 3 महीनों के लिए बढ़ाया गया है। पहली कैबिनेट में प्रदेश की जनता के लिए ये अहम फैसला लिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: