
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत बादल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
पंजाब : पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता मनप्रीत बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा हैं। मनप्रीत बादल ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सौपा है। इस्तीफे के बाद ही बादल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दे की वह पंजाब की कांग्रेस सरकार मे वित मंत्री रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल सरकार में भी वह वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के बीच मनप्रीत बादल के इस फैसले से पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है. इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।