TrendingUttar Pradesh

कोरोना की रफ़्तार हुई कम, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,583 नए मरीज

अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,99,290

लखनऊः अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,99,290 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 11,583 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,82,94,982 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 18,875 लोग तथा अब तक कुल 18,59,717 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 86,563 एक्टिव मामले है, जिनमे 84,141 लोग होम आइसोलेशन में है।
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,07,150 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,46,77,806 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 98.14 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,72,56,030 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 65.97 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 82,28,310 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का लगभग 58.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 8,56,234 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25,10,18,380 डोज दी जा चुकी है।
प्रसाद ने बताया सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: