India Rise Special

लीक से हट कर है भुपिंदर कौर की स्टोरी, पेट्रोल पंप पर सिर्फ महिलाओं को देती हैं रोजगार

पेट्रोल पंप HPCL  की मालकिन भुपिंदर कौर 60 वर्ष की हैं। वह अपना पूरा समय यहीं बिताती हैं।

देश में आधी आबादी को सारे अधिकार दिए गए हैं। वह जो चाहे वह कर सकती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल ही अलग होती है। देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं खुद को मौका देने के साथ बाकी लोगों के बारे में भी सोचती हैं। ऐसी ही एक दिल्ली की रहने महिला हैं, जिन्होंने खुद के साथ दूसरी महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया और आगे भी वह ये काम करती रहेंगीं। भुपिंदर कौर की स्टोरी लीक से हट कर हैं। वह अपनी सोच से महिलाओं को मजबूत और सशक्त बना रही हैं।

पूर्वी दिल्ली में वह एक ऐसा पेट्रोल पंप चलाती हैं, जिसका संचालन महिलाएं करती हैं। कैश काउंटर से लेकर पेट्रोल देने तक की जिम्मेदारी महिलाएं ही निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए मेहनत कर रही हैं। उऩका सपना है कि देश में महिलाएं सशक्त और मजबूत हो। देश का विकास तभी हो सकता है जब महिलाएं आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो।

पेट्रोल पंप HPCL  की मालकिन भुपिंदर कौर 60 वर्ष की हैं। वह अपना पूरा समय यहीं बिताती हैं। इनका मानना है कि जिनके पति नहीं कमाते हैं। ऐसे में घर चलाने के लिए, बच्चों की देखभाल के लिए महिलाओं को पैसे की ज़रूरत होती है। इन्हीं सभी बातों का ध्यान रखकर पेट्रोल पंप पर महिलाओं को ही रखा।

भुपिंदर पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिलाओं को ख़ुद ट्रेनिंग देती हैं। पेट्रोल पंप काफी सेंसेटिव एरिया में है, मगर हम यहां सुरक्षित हैं। महिलाओं की इस पेट्रोल पंप में दो शिफ्ट होती हैं। दोनों शिफ्ट की ज़िम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर है। भूपिंदर कौर का यह कदम हर किसी को छोटी सी आशा दे रहा है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने दी ट्विटर को धमकी, कहा- अच्छा नहीं होगा अंजाम

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: