Politics

भारत जोड़ो यात्रा : क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रघुराम राजन? राहुल के साथ मिलाये कदम ताल

रघुराम राजन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं रघुराम राजन केंद्र की मोदी सरकार की कई नीतियों की आलोचना भी कर चुके हैं।

राजस्थान: कन्याकुमारी से चलकर राजस्थान पहुंची राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन शामिल हुए। इस दौरान वो राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए दिखाई दिए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ऐसे कई लोग शामिल हुए हैं जो कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं। तुम ही रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद एक यह सवाल उठता है कि क्या रघुराम राजन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं रघुराम राजन केंद्र की मोदी सरकार की कई नीतियों की आलोचना भी कर चुके हैं।

बता दें कि आज राजस्थान के सवाई माधोपुर से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई जिसमें राहुल गांधी के साथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए। रघुराम राजन केंद्र सरकार की मौद्रिक नीतियों की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास भी दिखाई दे रहे हैं।

GST छापों पर मायावती ने सरकार को बताया गलत, कहा- गलत नीतियों से आंदोलन को मजबूर है व्यापारी

जाने कौन हैं रघुराम राजन

आपको बता दें कि 1963 को मध्यप्रदेश के भोपाल में पैदा हुए रघुराम राजन भारत के 23 में आरबीआई गवर्नर रह चुके। इतना ही नहीं अपने कार्यकाल के दौरान राजन बैंक ऑफ़ इंटरनेशनल सेटेलमेंट्स के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कार्यकाल में 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने वाले राजन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2016 तक गवर्नर है इसके बाद उर्जित पटेल आरबीआई के गवर्नर बने।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: