
UP: तेज बारिश से मौसम में आई ठंडक, IMD ने 33 जिलों में जारी किया अलर्ट
मैनपुरी इटावा अयोध्या गाजीपुर फैजाबाद उन्नाव और कन्नौज सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी लखनऊ में बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। कानपुर समेत आसपास के जिलों में सुबह 7:00 बजे से काले घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। लखनऊ, बांदा, उन्नाव में भी बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। तापमान में 607 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंकाएं जताई है।
आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
मौसम विभाग के अनुसार मैनपुरी इटावा अयोध्या गाजीपुर फैजाबाद उन्नाव और कन्नौज सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद बड़ी उम्र से छुटकारा पाने के लिए राजधानी वासियों को बारिश का इंतजार है। सुबह से ही शुरू हुई बारिश को देखकर लोगों के चेहरे में चमक आती।
मौसम विभाग में 17 अगस्त 33 जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नोएडा समेत प्रदेश के 33 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया।