![](/wp-content/uploads/2022/07/e7affb14-b26b-4d80-83ab-b5089380244f.jpg)
परिणाम से पहले अनुपम खेर ने मूर्म को किया विजेता घोषित, कहा – ”भारत का नागरिक विनम्रतापूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं”
भारत में 15 वे राष्ट्रपति के लिए बीते सोमवार को मतदान किया गया है, जिसके नतीजे 21 जुलाई को सामने आने वाले है. अभी तक अगले राष्ट्रपति को लेकर संशय बना हुआ है. लेकिन उससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने परिणाम आने से पहले ही मूर्म को राष्ट्रपति घोषित करते हुए ट्वीट किया है. यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूँज रहा है! आज सोचा लिख ही दूँ! “मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूँ” जय हिंद! 🙏🇮🇳 pic.twitter.com/a5RUUq2D3g
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 19, 2022
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में एक वाक्य बार-बार गूंज रहा है। सोचा आज लिख देता हूं! “मैं भारत का नागरिक विनम्रतापूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं” जय हिंद!
बता दें, देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने की रेस में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे।