
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू हुई हेल्थ स्कीम
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने अब हेल्थ स्कीम ( Health scheme ) की शुरुआत कर दी है मिली जानकारी के माने तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह स्कीम केंद्र सरकार की सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम ( Health scheme )की तर्ज पर प्रदेश में लागू करी है। वही जो लोग सरकारी नौकर नहीं है उन लोगों के लिए भी एक स्कीम चल रही है जिसका नाम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

यह भी पढ़े : क्यों युवाओं पर हावी हो रही है डिप्रेशन की बीमारी ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो सरकारी कर्मचारियों के लिए स्कीम लागू करी है वह बिल्कुल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के रहा है। राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों में रह रहे विधायकों, पूर्व विधायकों, सरकारी कर्मचारियों, बोर्ड व निगम के कार्मिकों और पेशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े : क्यों युवाओं पर हावी हो रही है डिप्रेशन की बीमारी ?
कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
जानकारी की माने तो राजस्थान में तकरीबन 800000 सरकारी कर्मचारी हैं, वही 3.28 लाख पेशनर्स, 17,703 पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों, 29,399 नगर निकायों में सेवारत कार्मिकों और 26,490 बोर्ड व निगमों में कार्यरत लोगों को इस स्कीम के तहत इलाज की सुविधा मिलेगी।