TrendingUttar Pradesh

UP: किसानों के मुद्दों पर कल से भारत जोड़ो किसान संकल्प यात्रा निकालेगी कांग्रेस

संकल्प यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी योगी सरकार से भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग करेगी।

यूपी में क‍िसानों के समर्थन में कांग्रेस की यात्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पार्टी की भारत यात्रा कल से शुरू होगी। यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रयागराज कानपुर लखनऊ फैजाबाद देवीपाटन बरेली मंडलों से संबंधित जिलों तहसील और ब्लॉक को ग्राम पंचायतों से शुरू की जाएगी। भारत में किसान संकल्प यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी योगी सरकार से भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग करेगी।

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन जगदीश सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो किसान संकल्प यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय किसानों को साथ लेकर प्रतिदिन 2.5 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारी गांव के किसान परिवार के द्वार पर ही विश्राम करेंगे जितनी यात्रा पहुंची वहां के पांच भगत सिंह किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि या यात्रा खेती पर निर्भर रहने वाले उत्तर प्रदेश की 68% आबादी के समर्थन में है।

हादसा ! दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत गिरी, चार लोग घायल

इतना ही नहीं होंगी किसान सूखे की स्थिति की समस्याओं से परेशान। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि 2014 में सत्ता में आने के बाद जहां किसानों की आय घटी है वहीं कारपेट नेताओं के संबंध के चलते उनकी आए दिन पर दिन बढ़ रही है। प्रदेश के हर किसान पर लगभग ₹75000 का कर्ज है वही 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का कांग्रेस का वादा झूठा साबित हुआ है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: