Politics

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने नाम पर लगाई मुहर

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी के साथ विधायकों और राज्य के मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए थे। इस बैठक में अगले सीएम के लिए बसवराज बोम्मई को चुना गया।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद का चुनाव हो चूका है। आज कर्नाटक में विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्रियों की हुई बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए बसवराज बोम्मई के नाम का एलान कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी बेंगलुरु पहुंचे थे। शाम को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी के साथ विधायकों और राज्य के मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए थे। विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्रियों के इस बैठक में अगले सीएम के लिए बसवराज बोम्मई को चुना गया।

बता दें कि नए सीएम के लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसमें मुरुगेश निरानी के साथ पाटिल यतनाल और अरविंद बेलाड का नाम शामिल था। बता दें कि बसवराज बोम्मई अभी फिलहाल कर्नाटक के गृह मंत्री हैं।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने दी बधाई

बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में बीएस बोम्मई को चुने जाने के लिए बधाई। कांग्रेस पार्टी और राज्य को उम्मीद है कि अब इस पार्टी का ध्यान फिर से शासन पर होगा।’

इससे एक दिन पहले बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने स्वीकार किया और उन्हें अगले सीएम के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा। येदियुरप्पा ने यह कहते हुए पद से इस्तीफा दिया कि किसी ने उन पर इस्तीफा देने के लिए दबाव नहीं डाला है।

उन्होंने आगे कहा कि वो यह कदम इसलिए उठा रहे हैं ताकि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दो साल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद कोई और मुख्यमंत्री का पद संभाल सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा किआगामी 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए वो पूरे जोर-शोर के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में पंचायत सहायक के पद पर निकली भारी भर्ती, जाने कैसे होगा आवेदन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: