
बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
आज 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। मुंबई को यह शपथ राज्यपाल ने दिलाई।
कर्नाटक में पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर कल पूर्णविराम लग गया। कल के केंद्रीय मंत्रियों के साथ विधायकों की बैठक के दौरान बीएस येदुरप्पा ने बसवराज बोम्मई का नाम प्रस्ताव में पेश किया जिस पर सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। आपको बता दें कि बसवराज बोम्मई कर्नाटक के गृहमंत्री के रूप में कार्यवाहक थे।
सूत्रों से खबर मिली है आज 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। बोम्मई को यह शपथ राज्यपाल ने दिलाई। नए सीएम के साथ-साथ कर्नाटक में 3 डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम की दौड़ में आर अशोक, गोविंद करजोल और श्रीरामालू का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि आज शपथ लेने से पहले बसवराज अपने समर्थकों के साथ अंजनेय मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा बसवराज बोम्मई ने शपथ ग्रहण के स्टेज पर जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा का भी आशीर्वाद लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें बसवराज बोम्मई ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत जनता दल से की थी, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बोम्मई के पिता एस.आर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने 140 लोगों से भरी बस को मारी टक्कर, हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत