India Rise Special

UP Election 2022: BJP ने चाचा – भतीजा को घेरा, जसवंतनगर से विवेक शाक्य पर खेला दांव

इटावा के जसवंतनगर सीट से अखिलेश के चाचा शिवपाल को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने युवा चेहरा

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जोरदार जंग देखने को मिल रही है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी के सांसद एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान पर उतारा है जो कि मुलायम सिंह के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। वहीं दूसरी तरफ इटावा के जसवंतनगर सीट से अखिलेश के चाचा शिवपाल को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने युवा चेहरा विवेक को उनके खिलाफ चुनावी मैदान पर उतार दिया।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक चाचा और भतीजा के खिलाफ पार्टी का कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। जैसे ही दोनों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो तुरंत भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें घेरने के लिए अपने दोनों दिग्गजों को उनके खिलाफ चुनावी मैदान पर उतार दिया। बता दें कि करहल विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नामांकन के बाद तुरंत आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है| वहीं भाजपा सांसद के नामांकन के कुछ देर बाद भारतीय जनता पार्टी ने 3 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने लिस्ट में जसवंत नगर सीट से  विवेक शाक्य, हमीरपुर से मनोज प्रजापति को टिकट दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: