TrendingUttar Pradesh

अयोध्या: आज योगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

लखनऊ: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज यानी गुरुवार को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक होनी है। आज 12:00 बजे अयोध्या स्थित अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में योगी कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव भी शामिल होंगे।

अयोध्या में योगी कैबिनेट की यह एक अहम और महत्वपूर्ण बैठक है। सीएम योगी की कैबिनेट रामलला का आशीर्वाद भी लेगी। इस बैठक में प्रदेश और अयोध्या के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। बता दें कि 11 नवंबर को अयोध्या में दिव्य और भव्य दीपोत्सव आयोजित होगा। दीपोत्सव से पहले योगी सरकार की यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट के सभी मंत्री दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी करीब 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। सीएम योगी मंत्रिमंडल के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: