
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व वैसे समाज के लोगों को साधने के लिए एक बड़ा वैश्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसके लिए व्यापारियों से उसमें शामिल होने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सागर अग्रवाल ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले वैश्य व्यापारी सम्मेलन प्रदेश को नई दिशा देगा। सम्मेलन में व्यापारी व समाज के लोग सरकार के कार्यों से रूबरू कराया जाएगा वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।