![](/wp-content/uploads/2022/06/hadsa.jpg)
अयोध्या: हाइवे पर हादसा ! बस टकराने से 20 यात्री घायल 8 गम्भीर
अयोध्या कांड थाना क्षेत्र स्थित सहादतगंज के पास हरिद्वार से तेज रफ्तार आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अचानक खडी बस से
अयोध्याः कैंट थाना के त्रिमूर्ति होटल के पास हाईवे पर यात्रियों से भरी दो प्राइवेट बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। बस हरिद्वार से झारखंड की तरफ जा रही थी। वहीं आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिल्ली में एक छात्र का टीचर को हॉट बोलना पड़ा भारी, जान देकर चुकाई कीमत, जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या कांड थाना क्षेत्र स्थित सहादतगंज के पास हरिद्वार से तेज रफ्तार आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अचानक खडी बस से टकरा गई। बस की जोरदार टक्कर होने से 20 यात्री घायल हो गए वहीं 1 दर्जन से अधिक यात्रियों का प्रथम उपचार कर दिया गया। वही इस हादसे में 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण या घटना हुई वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
घायलों में कुंजो देवी, पार्वती देवी, शकुंतला देवी, भगवती देवी, प्रभु राम, महेश्वरी सिंह, गिरजा देवी, बीसनी देवी, कौशल्या देवी, सुधीर कुमार शर्मा, हुरसी देवी, चंद्रिका महतो, जीरवा देवी, गौरा देवी, तारो देवी, प्रदीप कुमार, बसंती देवी, बद्री पंडित, गंगू ठाकुर और कातेश्वरी देवी शामिल हैं।