Sports

एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी अवनि

टोक्यो में चल रहे 2020 पैरालंपिक गेम्स में शुक्रवार का दिन अब तक भारत के लिए बेहद खास रहा। अभी अभी  भारत ने आज के दिन का दूसरा मैडल अपने नाम किया। पहले ही स्वर्ण जीत चुकी अवनि लेखरा ने कमाल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने अब 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। यह टोक्यो पैरालंपिक में उनका दूसरा पदक है। उनके इस मैडल के साथ भारत ने जारी पैरालंपिक में अब तक 12 मैडल जीत लिए है।

दुबारा रच डाला इतिहास

अपने इस कांस्य पदक के साथ टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में अवनी ने एक बार फिर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कर लिया है।  अवनि लेखरा ने पहले स्वर्ण पदक जीता था इस तरह वो गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। अब एक और पदक जीत कर एक ही पैरालंपिक में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत की पैरालंपिक टीम का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पहले से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार भारत कम से कम 15 मैडल जीतेगा। भारत इन उमीदों पर काफी खरा भी उतरा है।

अभी तक टीम द्वारा 12 मैडल जीते जा चुके है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैडमिंटन में भी भारत के नाम कुछ पदक हो सकते है।

ये भी पढ़े :- टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब इस खिलाड़ी ने जीता पदक

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: