EntertainmentTrending

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा शिल्पा शेट्टी का अतरंगी वीडियो, फैन्स ने कहा – क्या हुआ मैडम इतने अच्छे लग गए क्या…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर आए दिनों वाहवाही लूटती हैं। वहीं इस बार भी वे वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंगूर के बगीचों में जाकर ताजों फलों को देख उत्साहित होती दिखाई दे रही हैं। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और फैन्स भी अपनी राय देते थक नहीं रहे हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी वेकेशन पर प्राइवेट जेट से निकली हैं। शिल्पा इन दिनों फ्रांस में हैं। जहां से उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। यहां आकर वे अंगूर के बगीचों की सैर करती दिखाई दे रही हैं। वे जैसे ही अंगूर के बेल को देखती हैं वे खुशी से उछल पड़ती हैं। इस वीडियो को देख फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा क्या हुआ मैडम इतने अच्छे लग गए क्या। तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है अकेले ही फ्रांस की सैर।

ये भी पढ़े :- सोशल मीडिया पर सामने आया उर्फी जावेद का अतरंगी अवतार, फैन ने कहा – ”मैडम मैं तो इस ड्रेस का नाम ही नहीं समझ पा रहा हूं”

आपको बता दें की शिल्पा शेट्टी फिर से बॉलीवुड में लौट चुकी हैं। पिछली बार उनकी फिल्म हंगामा रिलीज हुई थी और अब निकम्मा ये दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखा ना सकीं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: