TrendingUttar Pradesh

‘यूपी संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2023’ का आयोजन’, 18 कलाकार हुए सम्मानित

राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

लखनऊ:

यूपी संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2023’ का आयोजन’, 18 कलाकार हुए सम्मानित
यूपी संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2023’ का आयोजन’, 18 कलाकार हुए सम्मानित

राज्यपाल ने चयनित 18 कलाकारों को समारोह में उनके संगीत-नाट्य और नृत्य कलाओं के अंतर्गत विविधतापूर्ण अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में मुख्य आकर्षण ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के मध्य एमओयू का हस्ताक्षरित होना रहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह में दोनों राज्यों के कलाकारों, मनोहारी लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति के रंग प्रस्तुत किए।

राज्यपाल ने साझा किए अपने अनुभव

राज्यपाल ने कहा कि उप्र संगीत नाटक अकादमी द्वारा संगीत और नृत्य कलाओं की विविध परम्पराओं का संवर्द्धन सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आज हुआ एमओयू दोनों प्रदेशों की सांस्कृकित विरासत को मजबूत और सृदृढ़ करेगा। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल सांस्कृतिक क्षेत्र है, जिसकी विविध समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रशिक्षण एवं सवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य करना आवश्यक है। राज्यपाल ने इसी क्रम में मध्य प्रदेश में अपने राज्यपाल के कार्यकाल और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होने पर दो राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि दोनो प्रदेशों की एक मिली-जुली संस्कृति है।

संस्कृति और कला के विस्तार पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ राज्य के भीतर और समीपवर्ती राज्यों तक यथासम्भव अपने बच्चों के साथ पर्यटन करना चाहिए, जिससे बच्चे देश की सांस्कृतिक विविधता और कलात्मकता को आत्मसात कर सकें। उन्होंने देश के राज्यों में विश्वविद्यालयों द्वारा भी परस्पर खेलकूद, नाट्य सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर विद्यार्थियों का समागम कराने की चर्चा भी की।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहे मौजूद

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत में विविधता में एकता पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य सांस्कृतिक साझेदारी के लिए हुए एमओयू पर प्रसन्तना व्यक्त की और कहा कि दोनो प्रदेशों की संस्कृतियों में आपस में काफी जुड़ाव है। दोनों प्रदेशों में लोकगीतों, लोकनृत्यों में भी काफी समानता है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के अनेक नागरिक उत्तर प्रदेश में और उत्तर प्रदेश के अनेक मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: