IndiaIndia - WorldTrending

अनिल चौहान बने देश के नए CDS, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव भी होंगे

नई दिल्‍ली: भारत सरकार द्वारा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। देश के दूसरे CDS चौहान सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। गौरतलब है कि CDS का पद जनरल विपिन रावत के निधन के बाद से खाली था।

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने यह पद 1 सितंबर, 2019 को संभाला था। वे भारतीय सेना के DGMO भी रह चुके हैं। सन् 1981 से 2021 तक लेफ्टिनेंट जनरल चौहान सेना में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।

ये भी पढ़े :- PFI बैन पर बोले लालू यादव, कहा- PFI से भी बुरा संगठन है RSS

हेलिकॉप्टर क्रैश में हुआ था जनरल रावत का निधन

तमिलनाडु के कुन्नूर में 1 दिसंबर, 2021 को जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। 8 दिसंबर, 2021 को उनकी मौत की खबर ऑफिशियल हुई थी। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत सहित सेना के 14 लोग सवार थे। हादसे में सभी 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: