
हरियाणा : जमीन के लालच में भतीजे ने बुआ को दिखाया मृत
चंद पैसों का लालच किस तरह आदमी को अंधा बना देती है। इसका उदहारण हिसार, हरयाणा में देखने को मिला है। जहाँ जमीन के लालच में भतीजो ने अपनी बुआ को मृत साबित कर दिया।
वही दूसरी बुआ की जगह एक फर्जी औरत का अंगूठा लगवाकर 7 एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली।
इनमें से ही इनकी एक बुआ धन्नो ने पुलिस में अपने भतीजों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बुआ ने पुलिस को बतया कि अपने मायके में उसकी और उसकी बहन की 7 एकड़ जमीन थी।
फिहलाल महिला गुजरात मे अपने बेटे के साथ रह रही है। अभी हाल फिलहाल में उसने जमीन को रिकॉर्ड में चेक करवाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मालूम हुआ कि 2013 में उसके तीन भतीजों सोनू, रामगोपाल और सतीश ने जमीन अपने नाम करवा ली।
जांच करने पर मालूम पड़ा कि भतीजों ने उसके बदले किसी और औरत का अंगूठा लगवा लिया। गांव के तहसीलदार ने भी इस काम मे उनका साथ दिया।
साथ ही उसकी दूसरी बहन को मृत साबित कर उसकी जमीन भी हड़प ली। SP ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने को कहा।
धन्नो की उम्र 72 वर्ष है, उसने कहा कि उसको अपने भतीजो से ऐसी उम्मीद नही थी। अब वो इस उम्र में न्याय के लिए कहा कहा चक्कर लगाएगी। उसने कहा कि न केवल उसके भतीजो ने ज़मीन हड़पी है। बल्कि रिश्तों का भी गला घोंटा है। ऐसे लोगो के ही चलते लोग अपनों पर भी विश्वास नही कर पाते।