
महाराष्ट्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर ऑटो चालक ने छात्रा को पांच सौ मीटर तक घसीटा, देखें वीडियो …
नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कॉलेज की 22 साल की छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि, ऑटो-रिक्शा चालक ने छात्रा के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ की थी ठाणे पुलिस ने बताया कि, सुबह करीब 6.45 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की अपने कॉलेज जा रही थी। जब वह ऑटो के पास से गुजरी तो आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जब लड़की ने उसका विरोध किया तो वह भागने लगा। तो शिकायतकर्ता ने उसे पकड़ लिया।
#WATCH | Maharashtra: Case filed u/s 354 & 354A at Thane Nagar PS after a 22-yr-old woman was allegedly molested & dragged for a few meters by an auto-rickshaw driver near Thane railway station. Search on for accused: Thane Police (14.10)
(CCTV visuals verified by local police) pic.twitter.com/BAURRUhNGg
— ANI (@ANI) October 14, 2022
जिसके बाद आरोपी ने ऑटो तेजी से भगा दिया जिससे लड़की सड़क पर घसीट गयी। इस दौरान लड़की को मामूली चोटें आ गई हैं।वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 और 354-ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।