PoliticsTrending

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका ! BJP में शामिल हुए कई दिग्गज

कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व विधायक सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विधायक वीरेंद्र चौधरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव क्या 3 महीने से भी कम का समय बचा है ऐसे में जहां पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है वही नेताओं भी नए सियासी ठिकाने लगातार ढूंढ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन हासिल करने के लिए जुगत में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व विधायक सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विधायक वीरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्रिपाठी यूथ कांग्रेस सहित कई नेता स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में पार्टी में शामिल हुए।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की थी। 7 दिसंबर को लखनऊ में 6 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा था जिसमें बदायूं जिले के बिनावर सीट से 5 बार विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने एक बार फिर घर वापसी की है वही बस्ती से दो बार ब्लॉक प्रमुख और कप्तानगंज से दो बार निर्दलीय विधायक रहे राणा कृष्ण किंकर सिंह बांदा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार समेत अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: