
TrendingUttar Pradesh
कानपुर: गर्मी ने तोड़ा सौ वर्षों से अधिक का रिकॉर्ड, लोगों का जीना हुआ बेहाल
यूपी में अगले 10 दिनों तक बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई है। इससे तपिश और बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
कानपुरः प्रदेश में अप्रैल के पहले हफ्ते में पड़ रही मई- जून जैसे गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है | बता दें कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस बार मार्च में पड़ी गर्मी ने बीते 121 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यूपी के साथ मध्य भारत में 1901 के बाद मार्च में इतनी गर्मी पड़ी है। इसके साथ ही यूपी में अगले 10 दिनों तक बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई है। इससे तपिश और बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल मार्च में उच्च तापमान का पहला कारण बारिश की कमी है। बादल रहित आकाश सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आया है। जिससे तापमान और ज्यादा बढ़ गया है। अप्रैल में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना भी है, क्योंकि कोई नया वेदर सिस्टम फिलहाल डेवलप होता नहीं दिख रहा है।