अमरावती हत्याकांड : पांच आरोपी हुए गिरफ्तार, इस तारीख तक पुलिस हिरासत में रहेगे कैद
उदयपुर : 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया था। लेकिन ऐसी ही एक हत्या 21 जून को महाराष्ट्र अमरावती में की गई थी। जिसके आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए थे। अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की निर्मम हत्या की गई थी। इस मामले की जांच गृह मंत्रालय द्वारा NIA को सौंप दी गई है।
ये भी पढ़े :- सीएम केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की जनता से की अपील, कहा – AAP को दे एक मौका
महाराष्ट्र: अमरावती के एक दुकान के मालिक उमेश कोल्हे की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया। स्थानीय अदालत ने उनको 5 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। pic.twitter.com/473ij9e3Xw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2022
बता दें, अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की निर्मम हत्या की जांच NIA कर रही है। उमेश कोल्हे एक दुकान का मालिक था। दुकानदार के हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अदालत द्वारा पांचो लोगों को 5 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया है।