
जानें क्या था आम्रपाली दुबे के इस वीडियो में जिसने पार कर लिया 1 मिलियन व्यूज
फैंस के दिलों पर राज करती हैं आम्रपाली दुबे
Desk: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Queen Aamrapali Dubey) का बोलबाला चल रहा। आलम ऐसा है कि उनका कोई भी वीडियो जब इंस्टाग्राम पर गिरता है तो उनके फैंस उस वीडियो को वायरल कर देते हैं।
ताजा खबर भी कुछ इससे ही जुड़ा हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे के एक इंस्टाग्राम वीडियो ने फैंस के प्यार के चलते 1 मिलियन व्यूज (One Million Views) पार कर लिए हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने एक डायलॉग पर लिपसिंक की है। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स बेहद फनी लग रहे हैं। यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में वो बोल रही हैं कि ‘अंग्रेजी बोलने की हमारी आदत ही छूट गई है क्योंकि’।।।
तो वहीं उनके इस मजेदार वीडियो (Video) पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन उन्हें सबसे खूबसूरत बता रहा है, तो कोई उनके मजे ले रहा है। एक यूजर ने लिखा है ‘और बताओ भाभी कैसी हो’। कोई आम्रपाली को सुंदर कह रहा है तो कोई क्यूट। वीडियो पर कुछ ही दिनों में करीब 1 मिलियन व्यूज आ गए हैं और खबर लिखे जाने तक 74000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वो अब तक भोजपुरी की कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी है। इसी में से एक थी फिल्म ‘दुल्हन हिंदुस्तानी’, जिसका एक वीडियो उन्होंने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम (Aamrapali dubey Instagram) अकाउंट पर शेयर किया था। फिल्म में निरहुआ (Nirahua), आम्रपाली के साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा (Madhu Sharma) भी थीं। क्लिप में ये तीकड़ी साथ में डांस करते दिख रही थी। आपको ये भी बता दें कि बता दें भोजपुरी दर्शकों को उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ सबसे ज्यादा पसंद आती है। दोनों कई हिट फिल्में दे चुके हैं।