
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पूर्व एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है | बता दें की मतदान के एक दिन पूर्व अमरोहा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी ने आज अखिलेश के सामने सपा में शामिल हो गए | विधानसभा चुनाव का महासंग्राम चल रहा है। सभी दल और नेता जीत के लिए अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ दल-बदल के खेल में भी लगे हुए हैं। इसी बीच अमरोहा सदर से कांग्रेस उम्मीदवार ने मतदान से ठीक दो दिन पहले पार्टी से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है।
गौरतलब है कि, कांग्रेस ने अमरोहा सदर से सलीम खान को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन सलीम खान ने 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।
कांग्रेस छोड़ने के मामले पर सलीम खान का कहना है कि, वो पिछले 10 दिनों से यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे थे। लेकिन जिला संगठन अड़ंगा लगाए हुए था। प्रियंका गांधी से मिलने के लिए तमाम कोशिशों के बाद भी समय नहीं लेने दिया गया।