
लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 का रण जारी है। ऐसे में लगातार बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई लगातार दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर कई दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में समाजवादी पार्टी से चार बाराबंकी सदर सीट से विधायक रहे छोटे लाल यादव, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संदीप चौहान, महेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति, अरविंद कुशवाहा और महेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।
गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में जिन नेताओं के टिकट कट रहे हैं या फिर पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है। वो दलों को छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।